नियामे, 09 अप्रैल । अफ्रीकी देश नाइजर के बेन्यू राज्य में बंदूकधारियों ने 10 सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें एक सैन्य अधिकारी भी था। सेना की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।
सेना के प्रवक्ता मोहम्मद येरिमा ने बताया कि जवानों पर उस समय हमला किया गया जब वह ऑपरेशनल टास्क पर थे। उन्होंने कहा कि जवानों की टीम को अपराधियों का पता लगाने के लिए रवाना किया गया था।
Posted On:Friday, April 9, 2021