सैमसंग अपने 'Unpacked Event' के तहत ३ अगस्त को करेगा कुछ शानदार स्मार्ट फ़ोन्स को लॉंच

सैमसंग अपने 'Unpacked Event' के तहत  अगस्त  को करेगा कुछ शानदार स्मार्ट फ़ोन्स को  लॉंच  
 
मुंबई, ०७ जुलाई, २०२१ 
 
दुनिया की जानी मानी स्मार्ट  फ़ोन  उत्पादक  कंपनी  Samsung ने अपने  'Unpacked Event' का ऐलान किया  है। यह इवेंट अगले महीने  ३  अगस्त को आयोजित होगा। इसमें Samsung के शानदार स्मार्टफोन जैसे Galaxy Z Flip 3, Galaxy Z Fold 3 और Galaxy S21 Fan Edition (FE) को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने रिपोर्ट में अपकमिंग इवेंट की जानकारी साझा की जा रही है। साथ ही Galaxy S21FE की प्रमोशन फोटो को जारी किया गया है, जिसके मुताबिक Galaxy S21FE स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्श ग्रे, लाइट ग्रीन, लाइट वायलेट और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Galaxy S20FE को पिछले साल रिलीज किया गया था, उस वक्त इसे कई कलर ऑप्शन जैसे क्लाउट रेड, क्लाउड लैवेंडर, क्लाउड नेवी, क्लाउड व्हाइट, क्लाउड मिंट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

 
संभावित स्पेसिफिकेशन - 

Galaxy S21 डिजाइन में पिछले साल लॉन्च किये गए  Galaxy S20 के समान होगी। हालांकि Galaxy S21 स्मार्टफोन का रियर कैमरा काफी बड़ा होगा। फोन को ग्लॉस्टिक (पॉलिकार्बोनेट) से बनाया गया है। अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो फोन को 6.5 इंच डिस्पले साइज में पेश किया गया है। इसका स्क्रीन का रिफ्रेश रेट १२०  hertz है। फोन Qualcomm Snapdragon ८८८  या फिर Samsung’s Exynos सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। फोन ८  GB रैम और १२८ GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें एक वाइड एंगल लेंस, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक टेलीफोटो लेंस का सपोर्ट दिया जा सकता है।

चुनिंदा मार्केट में लॉन्च होगा Galaxy S21 -

Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ से Galaxy S21FE को लिमिटेड मार्केट जैसे नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है।इसकी वजह चिप की कमी को माना जा रहा है। इससे पहले Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स Galaxy A52, Galaxy A72 और Galaxy A52 5G को चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Z Fold 3 को कई शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में पहली बार एक अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। फोन को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, नेवी ग्रीन और ग्रेडिएंट पिंक कलर में पेश किया जा सकता है।

Posted On:Thursday, July 8, 2021


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.