Posted On:Thursday, April 20, 2023
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सर्वसिद्धि योग बनता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। आज हम आपको इस दिन के बारे में और इसकी पूजा के मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं । इस मंत्र की पूजा करें हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के दिन व्रत रखने की परंपरा है। सबसे पहले इस दिन व्रत करने वालों को सूर्योदय से पहले स्नान करके पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद अपने घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं, फिर पंचामृत से स्नान कराएं, फिर से गंगाजल से स्नान कराएं। अब भगवान विष्णु की मूर्ति पर तुलसी की माला और पीले फूल अर्पित करें। इसके बाद दीपक और अगरबत्ती जलाकर पीले आसन पर बैठकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत्र और विष्णु चालीसा का पाठ करें। इसके बाद भगवान विष्णु की आरती करें। इस दिन मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें- 'ॐ महालक्ष्म्या विदमहे विष्णु पत्नियोंयान्य च धीमहि तन्नौ लक्ष्मी प्रचोदयात'। कैसें करें कलश स्थापना — आपको बता दें कि, धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन बिना कलश की गई पूजा अधूरी मानी जाती है। अक्षय तृतीया पर कलश संकल्प का प्रतीक है। अक्षय तृतीया के दिन स्नान के बाद कलश में जल भरकर आम के पत्तों से सजाएं और स्वास्तिक जरूर बनाए, इस दौरान कलश स्थापना मंत्र 'कलशस्य मुखे विष्णु कंथे रुद्र संश्रिता: मुलेत्स्य शित्तो ब्रह्म मेरे गण स्मृता:' का जाप करते रहें । अक्षय तृतीया पर कलश पूजन पुराणों के अनुसार, द्रौपदी को भगवान कृष्ण की वजह से अक्षय कलश मिला था। मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के पदचिह्नों में कलश की आकृति उभरी। तो आज भी वृंदावन में इस तिथि पर पादुका के दर्शन होते हैं। इसी दिन सागर मंथन भी प्रारंभ हुआ था। उसमें से निकलने वाला अमृत कलश पात्र में ही भर गया। कहा जाता है कि कलश में 33 हजार करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। अक्षय तृतीया के दिन राजा जनक हल जोतते समय कलश में माता सीता से मिले थे। इन वस्तुओं का दान करें आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस दिन दान देना लाभकारी होता है। अक्षय तृतीया के दिन ज्वार, सत्तू, तिल और चावल के दान का महत्व है । शास्त्रों में गेहूँ को सोने के समान महत्व दिया गया है । इसलिए अन्नदान का विशेष महत्व है । अक्षय तृतीया के दिन वस्त्र दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन खरीदे गए सोने के आभूषणों से कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती है।
ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्याज की कीमतों में 'आग' ₹60 के पार पहुँचा भाव, सरकार ने कीमतों को काबू करने के लिए निकाला 'बफर स्टॉक'
खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद
खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त
IPL 2026 CSK के खिलाफ MI ने उतार दिए 13 खिलाड़ी, अंपायर के फैसले पर मचा बवाल
16 चौके-छक्के 4 मैचों में दूसरा शतक, फिर गरजा संजू सैमसन का बल्ला
बिल नहीं, सीधा पैसा, पेंशनर्स के लिए मेडिकल अलाउंस सिस्टम में बड़ा बदलाव
‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल
मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव
“भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”
टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणनीति
लगातार 3 दिनों से बाजार में कोहराम जारी, निवेशकों के डूब गए 9 लाख करोड़
वानखेड़े में मुंबई की शर्मनाक हार हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, बोले- 'पावरप्ले में ही गंवाया मैच'
इतिहास के पन्नों में 13 नवंबर: बड़े हादसे, कलात्मक सफलताएं और विश्व शांति के प्रयास
ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव: 13 नवंबर 2025 का राशिफल – किन राशियों के लिए विशेष फलदायी?
Aaj ka Panchang: आज 13 नवंबर को क्या रहेगा नक्षत्र, करण और योग, शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पढ़ें पंचा...
फैक्ट चेक: खेसारी लाल यादव के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का बताकर AI वीडियो हुआ वायरल
इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर: महामना का महाप्रयाण और वैश्विक उथल-पुथल
Aaj Ka Panchang: अष्टमी रात्रि , नक्षत्र अश्लेषा, जानिए शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी के लिए कैसा र...
फैक्ट चेक: हेलिकॉप्टर से लटकने का ये हैरअंगेज कारनामा बिहार में नहीं हुआ, ये रही इसकी असली कहानी
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer