Astrology News in HIndi : जानिए, इस सप्ताह कैसे रहेंगे आपके सितारें, क्या होगी गृहों की स्थिति, साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 नवंबर)

Photo Source :

Posted On:Monday, November 7, 2022

ज्योतिष न्यूज डेस्क् !!! मेष लग्नराशि : इस सप्ताह अधिक भागदौड़ के रहते शारीरिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से बने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। सुखों में कमी बनी रह सकती है। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। विवाह के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। किसी बात को लेकर मन में बैचेनी बनी रह सकती है। सप्ताह के मध्य से आपको स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियों में आप राहत महसूस कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों और संतान को लेकर आ चिंतित रह सकते हैं। हफ्ते के अंतिम भाग से स्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सकता है। व्यर्थ की यात्राओं से आप परेशान रह सकते हैं। महिलावर्ग को स्वास्थ्य में कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता कुछ चिंता वाला बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। सप्ताह के अंत में कुछ अच्छा होने से मन प्रसन्न होगा।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह पराक्रम तथा उत्साह में वृद्धि होगी। नौकरी-पेशा वर्ग के जातकों को प्रमोशन और लाभ प्राप्त हो सकता है। माता का सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के संकेत हैं। पति-पत्नी के मध्य चल रही अनबन समाप्त हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग तथा नौकरी-पेशा जातकों के स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। माता के सुख में कमी आ सकती है। भागदौड़ के चलते शारीरिक तकलीफ रह सकती है। रुका धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह खर्च की अधिकता के चलते आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यापार तथा नौकरी की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। संतान पक्ष से किसी प्रकार की दूरी बन सकती है। सप्ताह के मध्य के उपरांत प्रेम-संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेष कर महिला वर्ग। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आलस्य में वृद्धि हो सकती है, जिसके चलते कार्य समय पर न होने से आप व्यथित हो सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन अच्छा और मधुर बना रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको धन का लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह व्यापारिक लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है तथा व्यापारिक साझेदारों के बीच सामंजस्य बैठाना पड़ सकता है। लाभ की स्थितियां बनेगी, जिसका पूर्ण लाभ हफ्ते के अंत में मिल सकता है। सरकारी कार्यक्षेत्र में सभी कार्य बिना किसी अड़चन के संपन्न हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नित संभव है। सेहत में सुधार होगा।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह कोई शारीरक कष्ट उभर सकता है। खर्च के चलते आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। हफ्ते के मध्य में अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है तथा धन कमाने के लिए नए आप स्रोत पर कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। संतान से सुख तथा सहयोग प्राप्त होगा।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह सरकार से संबंधित कार्यो में परेशानी आ सकती है। यात्रा का संयोग बन सकता है। खर्च भी अधिक मात्रा में होगा। नौकरी तथा व्यापार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। शारीरक कष्ट हो सकते हैं, अत: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी तथा व्यापार से संबंधित यात्राएं हो सकती हैं, जो लाभकर सिद्ध होगी। पारिवारिक माहौल ठीक बना रहेगा। क्रोध तथा अहंकार करने से बचें। किसी प्रकार का मानसिक तनाव बना रह सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के मध्य में आपको अचानक लाभ के नए मार्ग मिल सकते हैं। मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई को लेकर एकाग्रता में कमी हो सकती है। संतान को तकलीफ बनी रह सकती है। प्रेम-प्रसंगों के मामलों से दूर रहने की सलाह है। आध्यात्मिक कार्यो में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर यह हफ्ता अच्छा रहने वाला है। बड़े भाई को कष्ट होना संभव है।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.