वॉशिंगटन, 09 अप्रैल। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो फॉक्स न्यूज के साथ सहयोगी के रूप में जुड़ गए हैं।
फॉक्स न्यूज के सीईओ सुजैन स्कॉट ने बताया कि माइक पोम्पियो अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर अच्छी जानकारी रखते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने लाखों दर्शकों के साथ उनके अनुभव को साझा कराने के लिए तप्पर हैं।
साल 2018 तक माइक पोम्पियो अमेरिका के विदेश विभाग के सचिव के पद पर रहे और ट्रंप के शासन के अंत तक साल 2021 तक वह इस पद पर बने रहे। पोम्पियो सीआईए के निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
हाल ही के महीनों में फॉक्स न्यूज ने ट्रंप के शासन के कई अधिकारियों की नियुक्ति की है। इन लोगों में ट्रंप की बहू लारा ट्रंप और व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैली मेकनेनी भी शामिल हैं।