रेस्टोरेंट के टॉयलेट में बनाए जा रहे समोसे व स्नैक्स, जानिए कहाँ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 26, 2022

मुंबई, 26 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सऊदी अरब में एक रेस्टोरेंट को 30 साल से टॉयलेट में समोसे और अन्य खाने के सामान बनाने के आरोप में बंद कर दिया गया है। लोकल मीडिया गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रेस्टोरेंट जेद्दा शहर में एक रेजीडेंशियल बिल्डिंग में चल रहा था। जेद्दा म्युनिसिपलिटी के अधिकारियों ने एक टिप मिलने के बाद इस रेस्टोरेंट पर छापा मारा और शिकायत सही मिलने पर उसे शटडाउन करा दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, म्युनिसिपलिटी अधिकारियों ने पाया कि रेस्टोरेंट के वॉशरूम में स्नेक्स और अन्य खाना बनाने का काम चल रहा था। इससे भी ज्यादा हैरान वे तब हुए, जब उन्होंने स्नेक्स बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे मीट और चीज जैसे फूड आइटम्स को एक्सपॉयर्ड पाया। इनमें से कुछ तो दो साल पहले एक्सपायर हो चुके थे। इसके अलावा रेस्टोरेंट के इस कथित किचेन में कीड़े और कॉकरोच भी पाए गए। करीब 30 साल पुराने इस रेस्टोरेंट के कर्मचारियों का कोई हेल्थ कार्ड नहीं बना हुआ था और वे साफ तौर पर निवास कानून का उल्लंघन करके अवैध तरीके से सऊदी अरब में रह रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

सऊदी अरब में गंदगी भरे माहौल के कारण चार महीने के अंदर किसी रेस्टोरेंट को बंद करने की यह दूसरी घटना है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में भी जेद्दा में ही मशहूर शॉवर्मा रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया था। इस रेस्टोरेंट में चारों तरफ चूहे घूमते हुए मिले थे, जो कबाब भूनने की सींक के ऊपर मीट खा रहे थे। इस रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया था। जिसके बाद इसे देखकर बेहद आक्रोश भड़क गया था, क्योंकि इस रेस्टोरेंट का कबाब बेहद मशहूर थे। लोगों ने ऑथोरिटीज से तत्काल इस रेस्टोरेंट के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की थी। इसके बाद यह रेस्टोरेंट सील कर दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने 2833 जगह की जांच की है। इनमें से 43 जगह पर नियमों का उल्लंघन और गंदगी पाई गई है। करीब 26 फूड फैसेलिटीज को बंद करा दिया गया है।

 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.