रूस में 1700 से ज्यादा लोगों को किया गया गिरफ्तार, कर रहे थे यूक्रेन में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

Photo Source :

Posted On:Friday, February 25, 2022

Russia, 25 Feb (News Helpline)    रूस ने 1,700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने गुरुवार को यूक्रेन में मॉस्को द्वारा किये गए हमले का विरोध किया है। बता दें कि यह एक ऐसा कदम है, जिसकी दुनिया भर में निंदा की जा रही है। समाचार एजेंसी AFP की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पूर्व शाही राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग में लगभग 1,000 लोग इकट्ठे हुए, जबकि केंद्रीय मास्को में पुष्किन स्क्वायर के पास कई हजार देखे गए। पुष्किन स्क्वायर में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, "नो फ़ॉर वॉर!"
 
इस दौरान अनास्तासिया नेस्तुल्या ने गुरुवार को मॉस्को में AFP को बताया, "मैं सदमे में हूं। मेरे रिश्तेदार और प्रियजन यूक्रेन में रहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन्हें फोन पर क्या कह सकती हूं? आप वहीं रुके?" 
 
वहीं दूसरी ओर सेंट पीटर्सबर्ग में नकाबपोश पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को जबरन घसीटते हुए हिरासत में लेते देखे गए।  प्रदर्शनकारियों ने पुतिन की गिरफ्तारी की भी मांग की।  स्वेतलाना वोल्कोवा ने गुरुवार को समाचार एजेंसी से कहा, "मुझे लगता है कि अधिकारी पागल हो गए हैं।"  स्थानीय लोगों के अलावा, जेल में बंद विपक्षी नेता अलेक्सी नवालनी, जो व्लादिमीर पुतिन और उनके शासन के सबसे कड़े आलोचक रहे हैं, ने कहा कि वह यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ थे।
 
गुरुवार को शुरू हुए यूक्रेन पर रूस के पूर्ण पैमाने पर हमले में 137 मौतें हुई हैं;  जबकि 350 से अधिक घायल हो गए थे।
 
हमले की शुरुआत रूसी सेना द्वारा शहरों और प्रमुख सरकारी और सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों की एक सीरीज से शुरू हुई।  इतना ही नहीं, राजधानी कीव में, हजारों लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में शरण मांगी।
 
दूसरी तरफ हजारों नागरिक यूक्रेन से भाग गए हैं और उन्होंने पड़ोसी देशों में ज्यादातर मोल्दोवा और रोमानिया में जाने का फैसला किया है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.