Malaysia, 22 May. 2021 - क्वाड के सदस्य देशों को मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने सतर्क करते हुए चेतावनी दी है कि उनके द्वारा साथ मिलकर गुटबाजी करना महँगा पड़ सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं, उन्होंने क्या कहा है।
महातिर मोहम्मद ने कहा, “क्वाड एक पुरानी नीति का हिस्सा है जिसमें आप गुट बनाकर दुश्मन का सामना करने की कोशिश करते हैं. लेकिन जब आप ऐसा करेंगे तो दुश्मन भी जवाबी कार्रवाई करेगा.”
उन्होंने आगे यह भी कहा कि "कृपया याद रखिए कि जापान को दूसरे विश्व युद्ध का हिस्सा इसलिए बनना पड़ा क्योंकि अमेरिका ने जापान को तेल देने से इनकार कर दिया था. चीन के साथ भी ऐसा ही हो सकता है.”
आपको बता दें कि जापान ने साल 2007 में कूटनीतिक और सैन्य रिश्तों में सुधार के लिए क्वाड की शुरुआत की। हालांकि, बढ़ते समय के साथ इसे कुछ 10 साल बाद यानी साल 2017 में फिर से शुरू किया गया।
जहां चीन ने हमेशा इसका विरोध किया है, वहीं इसे शुरू करने के पीछे की वजह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को माना जाता है। साथ ही गरीब देशों में चीन द्वारा निवेश को देखते हुए भी इसे उसके खिलाफ एक जवाबी कारवाई माना जाता है।