मैक्सिको में 53 बैग में मिले इंसानों के टुकड़े, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 21, 2022

मुंबई, 21 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मैक्सिको में एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक कुत्ते को सड़क पर इंसान का कटा हुआ हाथ लेकर दौड़ते देखा गया। एक महीने में यह तीसरी बार है, जब कुत्तों को मानव शरीर के अंगों के साथ घूमते हुए देखा गया। पुलिस का कहना है इन सभी मामलों के पीछे ड्रग माफिया का हाथ है। इससे पहले अक्टूबर के अंत में एक कुत्ते को इंसान का कटा सिर मुंह में दबाकर भागते हुए देखा गया था। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो अधिकारियों को मानव शरीर के टुकड़ों के साथ 53 बैग मिले। हालांकि लाशों की पहचान करने में पुलिस असफल रही।

आपको बता दे, मैक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग्स गिरोहों की हिंसा में लगभग 300 लोग मारे जा चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मैक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो में जनवरी से सितंबर तक 2,400 से ज्यादा मर्डर हुए। इसी दौरान लगभग 3,000 लोग लापता हुए।

मैक्सिको के जाकाटेकस शहर में सबसे पहले 27-28 अक्टूबर को शहर के लोगों ने एक कुत्ते को इंसान का कटा सिर मुंह में लिए हुए घूमते देखा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते के मुंह से सिर को निकाला और आगे की जांच शुरू की। पुलिस ने जब मामले की जांच कि तो पता चला कि इस पूरे मामले के पीछे ड्रग माफिया का हाथ है। एक व्यक्ति का मर्डर करके उसकी लाश को ATM के पास छोड़ दिया गया। वहां पर धमकी भरा लेटर भी मिला। इसमें बड़े अक्षरों में लिखा था कि अगला सिर तुम्हारा होगा। इसी ATM के पास से कुत्ते ने खोपड़ी उठाई और उसे खाने के लिए सुनसान जगह ढूंढने लगा। पुलिस के मुताबिक ड्रग तस्करों के बीच लगातार गैंगवार हो रही है। इसी के चलते शहर में कई मर्डर हो रहे हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.