नेपाल में 3 नाबालिगों से रेप करने वाला चीनी गिरफ्तार, नौकरी का देता था लालच, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 27, 2023

मुंबई, 27 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेपाल पुलिस ने 49 साल के चीनी नागरिक को तीन नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कई दिन से लापता हुईं तीनों लड़कियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान उसे ललितपुर जिले के बुंगमती एरिया के एक बंद घर के बारे में जानकारी मिली। इस घर की तलाशी ली गई तो तीन नाबालिग लड़कियां मिलीं। इन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। यह घर एक चीनी नागरिक ने किराए से ले रखा था। उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले साल भी चीन के एक नागरिक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नेपाल में चीन के नागरिकों का इस तरह की हरकतों में शामिल रहने के बाद बहुत तेजी से विरोध बढ़ रहा है।

पुलिस ने एक बयान में कहा, आरोपी नेपाल के कई हिस्सों में रहा है। हमें शक है कि उसने इसी तरह कुछ और लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। हम इन लड़कियों की तलाश कर रहे हैं ताकि आरोपी के खिलाफ मजबूत केस बनाया जा सके। वो हर इलाके में किराए का मकान लेकर रहता और यहां इन लड़कियों से रेप करता। पुलिस के मुताबिक, बाकी दो लड़कियों की उम्र 17 और 14 साल है। चीनी नागरिकों की बढ़ती हरकतों के खिलाफ नेपाल में काफी नाराजगी है और इसी वजह से जांच सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो को सौंप दी गई गई है। फिलहाल, उसका वीजा रद्द कर दिया गया और वो पुलिस रिमांड पर है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.