चीन के ज़ूरोंग रोवर ने मंगल ग्रह पर की पहली ड्राइव

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 22, 2021

China, 22 May, 2021 -  अमेरिका के बाद पर्सिवरेंस रोवर के बाद अब मंगल की सतह पर चीन का पहला रोवर लैंडर से निकलकर अपने मिशन को अंजाम देना शुरू करेगा। शनिवार को लैंडर से बाहर निकलकर लाल ग्रह की सतह पर उतर गया। सौर ऊर्जा चालित छह पहिए वाले इस रोवर का नाम झुरोंग है, जिसका वजन 240 किलोग्राम है।


चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि नीले रंग की तितली जैसा दिखने वाला यह रोवर लैंडर से एक रैंप के सहारे नीचे उतरा और लाल ग्रह की सतह पर अपनी अन्वेषण यात्रा शुरू कर दी।

चीन ने ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर के साथ 23 जुलाई 2020 को 'तियानवेन-1 नाम के अपने मंगल मिशन का प्रक्षेपण किया था। ऑर्बिटर से अलग होकर लैंडर गत 15 मई को मंगल के उत्तरी गोलार्ध में विशाल समतल मैदान 'यूटोपिया प्लैनिशिया के दक्षिणी क्षेत्र में उतरा था। रोवर कम से कम 90 मंगल दिनों (पृथ्वी के तीन महीने) तक काम करेगा।



ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.