पाकिस्तान के कराची शहर की यूनिवर्सिटी में हमला, 5 लोगों की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 26, 2022

मुंबई, 26 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के कराची शहर की यूनिवर्सिटी में हमला हुआ। जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई है। हमला कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के पास एक कार के करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक, मारे गए 5 लोगों में से तीन चीन की महिला प्रोफेसर हैं। चौथा उनका पाकिस्तानी ड्राइवर और पांचवा गार्ड है। कराची पुलिस चीफ गुलाम नबी मेमन ने ‘द न्यूज’ वेबसाइट से बातचीत में कहा की यह एक फिदायीन हमला था और  जिसे बुर्का पहने एक महिला ने अंजाम दिया है। मारे गए लोगों में तीन चीनी महिला प्रोफेसर, उनका ड्राइवर और गार्ड शामिल है। दो घायल गंभीर हैं। नबी ने एक और अहम खुलासा भी किया। इससे लगता है कि घटना के बाद फायरिंग भी हुई। नबी ने कहा की धमाके के बाद घटनास्थल पर रेंजर्स की टीम पहुंचीं। महिला के साथ कुछ और लोग थे जो कैंपस में ही मौजूद थे। जिसमे चार लोग घायल हुए हैं और उन्हें गोलियां भी लगी हैं। हम इन लोगों की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है। कुछ सूत्रों का दावा है कि कार गैस सिलेंडर से चलाई जा रही थी और धमाका इसी में हुआ। हालांकि, बाद में पुलिस चीफ ने साफ कर दिया कि यह गैस सिलेंडर से हुआ धमाका नहीं है, बल्कि फिदायीन हमला है और इसे एक महिला बुर्कानशीं ने अंजाम दिया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है।

तो वही जियो न्यूज के मुताबिक, यूनिवर्सिटी कैंपस के बिल्कुल सामने वाले हिस्से में एक कार पार्क की गई थी। इसके पास कई छात्र मौजूद थे जबकि एडमिशन प्रोसेस के चलते कुछ स्टूडेंट्स के पेरेंट्स भी वहां थे। इसके सामने ही एक ऑडिटोरियम है, जिसे कन्फ्यूशियस हॉल कहा जाता है। कुछ सूत्रों के मुताबिक, जिस कार में बम था उसमें भी कुछ लोग बैठे थे। जानकारी के मुताबिक, बलोच लिबरेशन फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसी संगठन ने पिछले महीने गिलगित में सैन्य ठिकाने पर हमला किया था। इसमें 22 सैनिक और 4 आम नागरिक मारे गए थे। सूत्रों के मुताबिक पता चला है की सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं। क्योकि कराची सिंध प्रांत का हिस्सा है। यहां पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार है। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.