इंडियानापोलिस में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत हुई

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

वॉशिंगटन, 16 अप्रैल। अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर के फेडेक्स केंद्र में गुरुवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता जिनी कुक दी।
जिनी कुक ने बताया कि शहर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास गोलाबारी हुई। माना जा रहा है कि हमलावर ने आत्महत्या कर ली है। इंडियाना राज्य पुलिस के सूचना अधिकारी सार्जेंट जॉन पेरिन ने के मुताबिक फेडेक्स  में काम करने वालों के परिजन घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। 

इस दौरान वायरल लाइव वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और टेपिंग कर दी है। इससे पहले 22 मार्च को ग्रोसरी स्टोर में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि हर साल अमेरिका में 40,000 से अधिक लोग गोलीबारी की घटनाओं में मारे जाते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए छह उपायों की घोषणा की है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.