ओस्लो में हुई मास शूटिंग में 2 लोगों की गई जान, 21 लोग हुए घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 25, 2022

मुंबई, 25 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दुनिया के किसी न किसी देश में आए दिन आतंकी हमले होते ही रहते है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुए मास शूटिंग में 2 लोगों की जान चली गई है, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। राजधानी स्थित ‘लंदन गे बार’ के बाहर यह शूटिंग हुई है। यह हमला तब हुआ जब शहर एक सलाना होने वालो ‘प्राइड परेड’ के लिए तैयार था। इस हमले के बाद प्राइड प्रेड को कैंसिल कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच टेररिस्ट एक्ट के तहत कर रही है। तो वही इस मामले के बाद पुलिस ने एक 42 साल के व्यक्ति को मर्डर, एटेंप्टेड मर्डर और टेररिस्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। ओस्लो प्राइड वेबसाइट ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, ‘हम जल्द ही फिर से प्राउड होते हुए दिखेंगे, लेकिन आज, हम अपने प्राइड सेलिब्रेशन को घर से मनाएंगे’। संगठन ने लोगों को किसी भी तरह के प्राइड प्रेड में शामिल होने से मना किया है।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने इसे "निर्दोष लोगों पर भयानक और चौंकाने वाला हमला" बताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नार्वे की संसद के अध्यक्ष मसूद घरखानी ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हमले के बाद लंदन पब ने फेसबुक पर शेयर एक स्टेटमेंट में इस घटना की निंदा करते हुए इसे भयानक और इविल बताया। पब ने बताया कि उनके सभी स्टाफ सुरक्षित हैं। पब ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.