स्पेन में 36 साल की महिला को 12 अलग-अलग प्रकार के ट्यूमर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 11, 2022

मुंबई, 11 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। स्पेन से कैंसर का एक चौंकाने वाला केस सामने आया है। यहां 36 साल की एक महिला 12 अलग-अलग प्रकार के ट्यूमर से जूझ चुकी है। इनमें से 5 ट्यूमर ने कैंसर का रूप भी लिया, वहीं 7 खतरनाक नहीं निकले। हालांकि एक ही इंसान को इतनी कम उम्र में यह बीमारी बार-बार क्यों हो रही है, नई रिसर्च में वैज्ञानिकों ने इसकी तह तक जाने की कोशिश की है। साइंस एडवांसेज जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को पहली बार 2 साल की उम्र में कैंसर हुआ था। तब इलाज रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी से किया गया था। इसके बाद आने वाले सालों में उसे हड्डी, सर्विक्स, ब्रेस्ट, स्किन और थायराइड ग्लैंड के कैंसर भी हुए। इनमें से कुछ को सर्जरी की मदद से ठीक किया गया। स्पेनिश नेशनल कैंसर रिसर्च सेंटर के मार्कोस मालुंब्रेस ने बताया कि महिला में ये कैंसर उम्मीद से पहले खत्म होते गए।

एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने पाया कि MAD1L1 वाले चूहे गर्भ में ही मर जाते हैं। इस म्यूटेशन को सर्वाइव करना बेहद मुश्किल है। हालांकि, इस महिला ने यह कर दिखाया। मालुंब्रेस का कहना है कि महिला ने भ्रूण के रूप में इस म्यूटेशन को कैसे सर्वाइव किया, यह उनकी समझ से बाहर है। तो वही ऐसा भी हो सकता है कि महिला के इम्यून सिस्टम ने शरीर के अजीबोगरीब बदलावों के खिलाफ डिफेंस तैयार कर लिया हो, जिससे ट्यूमर गायब होते गए। चूंकि उसने बचपन से ही इतने ट्यूमर झेले, इसलिए अब उसकी लाइफस्टाइल एकदम नॉर्मल लोगों जैसी ही है। वह सिर्फ नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराती है।

मालुंब्रेस कहते हैं कि मरीज की बहन, आंटी और दादी का अबॉरशन हुआ है। इसलिए उनके DNA में भी म्यूटेशन की एक कॉपी होगी। इस तरह से MAD1L1 के नई जनरेशन में ट्रांसफर होने की आशंका है। इसी वजह से कैंसर के लिए जेनेटिक टेस्टिंग बेहद जरूरी है, ताकि सही समय पर इससे बचा जा सके या इसका इलाज हो सके। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस मामले में एक जीन की दोनों कॉपीज में ही MAD1L1 नाम का म्यूटेशन था। यह जीन क्रोमोसोम्स की कॉपीज को बांटने के लिए जिम्मेदार होता है, ताकि शरीर में सेल्स (कोशिकाएं) बराबरी से बंट जाएं। इस मरीज के केस में बहुत सारे सेल्स में क्रोमोसोम की सही मात्रा नहीं थी, जिससे ट्यूमर बनने लगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.