व्हाट्सएप ने निकाला साल का आखिरी अपडेट, देखें क्या क्या है उपलब्ध

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 21, 2021

मुंबई, 21 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)    व्हाट्सएप अपने उपयोगकर्ताओं के लिए आए दिन नए नए बदलाव लाता रहता है। इस बार साल खत्म होने से ठीक पहले व्हाट्सएप ने अपना नया अपडेट ला दिया है,  जिसमें की व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट चलाने वाले लोगों को कुछ नए अपडेट किए गए हैं। आइए देखते हैं क्या है वह  अपडेट और कैसे उपयोगकर्ता उठा सकते हैं इसका फायदा।
 
व्हाट्सएप बिजनेस के लिए यह अपडेट में क्विक मैसेज भेजने का विकल्प जोड़ा गया है,  जिससे कि अब व्हाट्सएप  बिजनेस चलाने वाले उपयोगकर्ता अपने ग्राहकों को पहले से लिखा हुआ मैसेज एक क्लिक में भेज सकते हैं। इस विकल्प से अब उपयोगकर्ताओं का काम आसान हो गया है,  पहले उन्हें या तो मैसेज फॉरवर्ड करना पड़ता था या फिर कॉपी  पेस्ट कर  के भेजना पड़ता था।
 
कैसे करें यूज :
 
यह फीचर यूज करने के लिए पहले तो उपयोगकर्ता को अपने प्ले स्टोर पर जाकर बीटा यूजर के रूप में रजिस्टर करना होगा और फिर वह अपडेट कर  के इस बदलाव का आनंद ले सकते हैं। इस अपडेट का प्रयोग करने के लिए  उपभोक्ता का बिजनेस अकाउंट होना अनिवार्य है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.