नई दिल्ली, 23 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन) देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक कंपनी मारुति ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित कार बलोनो (Baleno) का नया संस्करण को लॉन्च किया। इस कार की रेंज को देखते हुए बलेनो के लिए बुकिंग की लंबी कतार है और वेटिंग है। ज्ञात हो कि बलेनो (Baleno) का पहला संस्करण साल 2015 में लॉन्च किया गया था। आज जो बलेनो लॉन्च किया गया है, उनमें पहले संस्करण से कहीं ज्यादा सुविधाएं दी गई है।
अब ऐसी क्या विशेषता है जो भारत में इसे इतनी बेसब्री से स्वागत किया जा रहा है? तो मारुति की इस कार की सबसे बड़ी विशेषता है, इसका मूल्य। मारुति ने बलेनो (Baleno) के इस नए संस्करण का प्राइज रेंज 6.35 लाख से 9.49 लाख के बीच रखा है। ऐसी ही सुविधाओं के साथ अन्य कंपनियों की गाड़ियां जैसे हुंडई i20, टाटा अल्ट्रोज, होंडा जैज आदि की प्राइज रेंज बलेनो से कहीं ज्यादा है। अब बात करते हैं नए बलेनो की सुविधाओं की, तो यह काफी स्पेसियस कर है, जिसमें 6 से 7 लोग आसानी से बैठ सकते हैं।
मारुति सुजुकी नए बलेनो (Baleno) में नए डिजाइन के अलावे कुछ फ्रेश सेगमेंट मिलते हैं। नए बलेनो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और एक AMT (AGS) है। पहली बार 2015 में लॉन्च किया गया, यह बलेनो के लिए 7 साल के लंबे जीवनचक्र में दूसरा बड़ा अपडेट है।