ऊर्जा मंत्री ने किया अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण, आमजन से की मुलाकात

Photo Source :

Posted On:Monday, October 25, 2021

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं की सुर्खियों में आ जाते हैं। आज सोमवार को फिर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का एक अलग अंदाज देखने को मिला। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने स्कूटी से अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भ्रमण किया, और आमजन से मुलाकात भी की।

हम आपको बता दें, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हमेशा आमजन से मुलाकात कर उनकी परेशानियां जानते हैं और उन परेशानियों का निराकरण करते हैं। उनके इस अंदाज को आम जनता काफी पसंद करती है। आज सोमवार को भी ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अपने नए अंदाज से आमजन को चकित कर दिया। ऊर्जा मंत्री ने आज सड़क, सफाई व्यवस्था एवं जल आपूर्ति का अपने विधानसभा क्षेत्र हजीरा के विभिन्न वार्डों में जा कर निरीक्षण किया, और आम जनता से मुलाकात कर सफाई एवं जल व्यवस्था की जानकारी ली।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने रानीपुरा, लूटपुरा में पहुंचकर सफाई व्यवस्था और जल आपूर्ति के नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और जनमित्र केंद्र क्षेत्रीय क्रमांक 3 का भी निरीक्षण किया, और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.