प्रद्युमन सिंह तोमर ने थामी झाड़ू और फागिंग मशीन, नगर निगम अधिकारी को दी चेतावनी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 2, 2021

ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हर बार की तरह एक बार फिर अपने हाथों में झाड़ू थाम चुके हैं। यही नहीं इस बार उन्होंने मच्छर मारने का बीड़ा उठाया है। वह भी तब जबकि उनके खुद के विभाग के 70 हजार से ज्यादा बिजली कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। स्वयं के विभाग में मचे घमासान के बीच टेंशन फ्री होकर दूसरे विभाग अर्थात नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों पर नाराज होकर अपनी खीज निकालने का तरीका नया नहीं है।

फोगिंग मशीन लेकर नजर आ रहे ऊर्जा मंत्री एक नजर में देखने पर कर्मठ और जनता के प्रति समर्पित नेता नजर आते हैं। लेकिन कांग्रेस  ने इसे नौटंकी करार दिया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नगर निगम कर्मचारी को डांटते हुए कहा, मैं एक बार बाथरूम की सफाई के लिए बोल चुका हूं दोबारा नहीं बोलूंगा।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने प्रद्युम्न सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पचास सालों से नगर निगम में सत्ता में रहने के बाद और करोड़ों अरबों रूपए खर्च होने के बाद भी यदि किसी मंत्री को झाड़ू उठानी पड़े तो ये सरकार पर बड़े सवाल खड़े करता है। एक समय प्रद्युम्न सिंह तोमर के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले और एक ही पार्टी में रहे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा का ये भी कहना है कि मंत्री जी को जो काम करने चाहिए वो नहीं करते। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.