ग्वालियर। संपूर्ण मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु कृत संकल्पित संगठन के रूप में उनकी समस्याओं अधिकारों एवं कल्याण हेतु सशक्त भाव सहित एक राय एक रहा से कार्य करेगा।
कर्मचारियों की मूल समस्या है, जिनका शासन नजरअंदाज करता है, एकता मंच उन समस्याओं को ध्यान एवं संज्ञान में लाकर त्वरित समाधान हेतु शांति अनुशासित भाव से प्रयास करेगा।
प्रदेश भर के लगभग सभी जिलों/संभागों में एकता मंच अपने प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां प्रदान कर चुका है, अपितु कुछ जिम्मेदारियां देना शेष भी है। मध्य प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एकता मंच सदैव कर्मचारियों के हितार्थ संघर्ष करेगा।
एकता मंच में सभी विभागों के कर्मचारियों से दैनिक वेतन भोगी, कोटवार, चौकीदार, अनुदान, प्राप्त संस्थाओं, निगम, मंडल, निकाय, कॉरपोरेट एजेंसियों सहित आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, ऊषा कार्यकर्ताओं और सभी संगठित,असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेगा।