कड़कती धूप के साथ रात का मौसम हुआ ठंडा

Photo Source :

Posted On:Monday, October 11, 2021

ग्वालियर। ग्वालियर में दिन में तेज धूप के साथ रात के मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। मानसून की विदाई के साथ हवा का रुख भी बदलने लगा है। अब हवा का रुख बदलकर दक्षिण से उत्तर पश्चिम की ओर हो गया है। दिन में तेज धूप के बाद रात का मौसम ठंडा होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार 1 सप्ताह बाद दिन के तापमान में अभी थोड़ी गिरावट आ जाएगी साथी रात में सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। दिन में गर्मी होने के कारण हवा का रुख कभी-कभी दक्षिण कि ओर भी होना बताया जा रहा है।

पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस की बड़त के साथ 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। 

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला का कहना है की, अभी 4 दिन तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होंगा, साथ ही दिन में चटक धूप रहेगी। इससे गर्मी का एहसास लोग करेंगे, जबकि रात में तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। 16 को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.