ग्वालियर। ग्वालियर में आज शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान लोकतंत्र सेनानी लोकनायक स्वर्गीय श्री जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। यह श्रद्धांजली लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्वाधान में फूलबाग स्थित गांधी उद्यान में दी गई।
हम आपको बता दें, की 11 अक्टूबर 1914 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का जन्म हुआ था, और 8 अक्टूबर 1979 को उनका निधन हो गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन विवेका संचालन एडवोकेट ज्ञान प्रकाश गर्ग और जिला अध्यक्ष गुलशन गोगिया ने आभार व्यक्त किया।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव मदन बाथम ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज लोकनायक की वजह से ही देश में लोकतंत्र जिंदा है, हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।