ग्वालियर के अशोक सिंह बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 16, 2021

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने ग्वालियर के वरिष्ठ और दिग्विजय समर्थक कांग्रेस नेता श्री अशोक सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दे कि इस पद पर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश जैन पदभार संभाले हुए थे जिन्होंने पारिवारिक कारणों से कोषाध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दिया है कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर श्री जैन कार्य करते रहेंगे।
अशोकसिंह का परिवार गांधीवादी विचारधारा से जुड़ा है उनके दादा कांग्रेस के अध्यक्ष और पिताजी श्री स्व. राजेन्द्र सिंह मंत्री के साथ साथ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे है।
श्री अशोक सिंह साफ सुधरी छवि के मिलनसार व जुझारू ग्वालियर से कांग्रेस नेता है वे तीन बार 2007,2009,और 2014 में ग्वालियर से लोकसभा चुनाव हार चुके है बावजूद उन्होंने पार्टी में अपनी छवि को साफ सुधरा रखा जिसका परिणाम उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के रूप में प्राप्त हुआ है


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.