फ्लाइटों के समय में होगा फेरबदल

Photo Source :

Posted On:Friday, November 12, 2021

ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के उद्यान मंत्री बनने पर ग्वालियर से कई शहरों तक जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई। जैसे कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे आदि। इन शहरों में जाने और आने वाली फ्लाइट का अभी जो निर्धारित समय था अब उसमें फिर से बदलाव किया जा रहा है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जा रही है स्पाइसजेट ने अपनी 4 फ्लाइट के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव करने का प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास भेजा है। एएआई से मंजूरी मिलने पर कोलकाता जम्मू हैदराबाद और बेंगलुरु से आने और जाने वाली फ्लाइट के समय में बदलाव कर दिया जाएगा।

कोलकाता की फ्लाइट अभी 1 नवंबर से सुबह 9:40 बजे आती है। ग्वालियर से जम्मू के लिए सुबह 10 बजे उड़ान भर्ती है। जम्मू से दोपहर 2:40 बजे ग्वालियर आती है, जबकि कोलकाता के लिए यह फ्लाइट दोपहर 3 बजे रवाना हो जाती है। वही हैदराबाद वाली फ्लाइट सुबह 9 बजे आती है, और सुबह 9:20 हैदराबाद के लिए लौट जाती है। वही बेंगलुरु की फ्लाइट शाम 4:15 बजे आती है, और शाम 4:35 बजे लौट जाती है।

फ्लाइट का प्रस्तावित समय -
 

कहां से आगमन कहां जाएगी प्रस्थान
कोलकाता  11 am जम्मू 11:20 am
जम्मू  4 pm कोलकाता 4:20 pm
बेंगलुरु 1.10 pm बेंगलुरु 1 pm
हैदराबाद 12.40 pm हैदराबाद 1:30 pm


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.