दीपावली के आते ही शहर की सड़कों पर बढ़ा कचरा निगम नही दे रहा ध्यान

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 21, 2021

ग्वालियर। दीपावली के आने से पहले ही शहर की सड़कों और गलियो में कचरा बढ़ गया हैजिस पर ग्वालियर नगर निगम कोई ध्यान नही दे रहा है। सड़को पर कई टन कचरा पीडीए रहता है जो लोगो की समस्या बन रहा है लेकिन शहर में निगम का सफाई कार्य काफी सुस्त दिखाई दे रहा है। शहर में प्रतिदिन लगभग 500 तन कचरा निकल रहा है लेकिन सफाई अमला और निगम का कोई  ध्यान नही है जिसकी वजह से शहर में जगह जगह गंदगी फैल रही है बावजूद डेंगू का प्रकोप भी शहर में चल रहा है लेकिन गंदगी हटाने निगम सफाई अमला की दीपावली त्यौहार आने से पहले रुचि नही दिखाई दे रही है। गली मोहल्लों में भी कचरा कलेक्शन ठीक से नही हो रहा है जिसके कारण गलियों में जगह जगह कचरे का ढेर लग जाता है। हालांकि निगमायुक्त ने अभी सफाई के लिए शहर के कई स्थानों पर दौरा भी किया लेकिन स्थितियां ज्यो की त्यों है। पूर्व में कचरा संग्रहण के लिए निगम के अमले को सुबह और शाम दोनों समय लगाया जाता था। इसके साथ ही दिन में बाजारों के अंदर दलेल भी लगाई जाती थी, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी होता हुआ नहीं दिख रहा है। इस बार प्रतिदिन की तरह से ही दीपावली की सफाई व्यवस्था की गई है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.