ग्वालियर। ग्वालियर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या एक है, साथ ही शहर में कोरोना का टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले दिन 30 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसकी तुलना में सिर्फ 10803 लोगों ने कोरोना का टीका लगाया था।
शासन ने 15 से 21 नवंबर तक के लिए जिले के एक लाख 38 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन पिछले छह दिन में 104959 लोगों नहीं टिका लगवाया। अब शासन को लक्ष्य पूरा करने के लिए आज 21 नवंबर (रविवार) को 33041 लोगों को टीका लगाना होगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आर के गुप्ता सहायक टीकाकरण अधिकारी डॉ अशोक कुमार खरे ने बताया कि, आज रविवार को 30 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए जिले में एक सैकड़ा टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं जिले मे जीआरएमसी की बायोलॉजिकल लैब में 1915 करो ना करियो के सैंपल की जांच की गई। जिसमें किसी को भी कोरोनावायरस पुष्टि नहीं हुई है। जिले में अब तक कोरोनावायरस में तो की संख्या 54606 पहुंच गई है। इनमें से 1221 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। अभी तक एक एक्टिव केस है।