महिला की गला घोटकर हुई हत्या, पुलिस ने 24 घंटे मे आरोपी को किया गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 18, 2021

ग्वालियर। ग्वालियर में जनकगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि  गोल पहाड़िया के पास गुप्तेश्वर इलाके में किराए से रहने वाली महिला का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे में पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी जनक गंज द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

प्रथम दृष्टया की गई जांच में ज्ञात हुआ कि  महिला की हत्या गला घोट कर की गई है। घटनास्थल पर मौजूद महिला के परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि  महिला घर में अकेली रहती थी। महिला द्वारा दो शादियां की गई है। परिजनों के कथनों तथा पुलिस जांच में आए तथ्यों से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी जनक गंज द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित शाह जी द्वारा उक्त महिला की हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए, अति पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री सत्येंद्र सिंह तोमर को थाना बल की टीम बनाकर उक्त हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिए निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी जनकगंज निरी संतोष यादव द्वारा मय थाना बल के घटनास्थल की छानबीन करने तथा तकनीकी सहायता से पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि, महिला का एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मुखबिर सूचना पर से संजय नगर लक्ष्मीगंज मंडी के पीछे से पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को दबोच लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने हत्या की घटना कार्य करना स्वीकार किया। साथ ही बताया कि, मृतिका के साथ काफी समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन झगड़े की वजह से गुस्से में आकर उसने महिला की हत्या उसके दुपट्टे से गला घोट कर दी। थाना जनक गंज पुलिस द्वारा उक्त महिला की हत्या की घटना का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उक्त महिला की हत्या की घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी जनकगंज निरी संतोष यादव, उनि पप्पू यादव, देशराज सिंह, पी.एन. वर्मा, सउनि कप्तान सिंह, दशरथ सिंह तोमर, सूबेदार भदौरिया, प्रआर सतीश परिहार, बृजेश जाट, आर जसवीर सिंह, जगजीत सिंह, रामकिशोर गोयल, नरेंद्र तोमर, मुरारी शर्मा, अनीश खान, आकाश यादव, पवन यादव, अंतिमा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.