नवरात्रि के व्रत में क्या क्या खाएं और रखें अपनी सेहत का ध्यान

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

13 अप्रैल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और यह व्रत 22 अप्रैल को ख़त्म होंगे। कई लोग माँ दुर्गा के सभी व्रत रखते है।व्रत रखने से हम माँ दुर्गा की पूजा तो करते ही है और साथ साथ यह हमारे शरीर के लिए भी बहुत अच्छे होते है। व्रत रखकर हमारा शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

 
व्रत के दौरान आपको कुछ चीजों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। आपको व्रत में ज्यादा समय के लिए भूखा नहीं रहना चाहिए। आपको ख़ास तौर पर ध्यान रखना चाहिए की दिन भर आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें जिसका मतलब है आप पानी जरूर पीती रहे। 
 
आज हम आपको बताने वाले है की इन व्रत में आप क्या क्या खाये और किन चीजों से रखे परहेज :
 
1. सिंघारे का आटा : सिंघारे का आटा ख़ास व्रत में ही खाया जाता है और इसके आटे की पूरियां बनायीं जाती है। इस आटे में कैल्शियम, प्रोटीन सब पाया जाता है। आमतौर पर इस आटे की रोटी दिन में ही खाये जिस से यह अच्छे से पच जाए। 
 
2. कुट्टू का आटा : कुट्टू का आटा नवरात्रि में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके आटे की पूरियां और पकोड़े खाये जाते है। कहा जाता है कुट्टू का आटा खाने से आपको पूरे दिन भूख नहीं लगती। 
 
3. साबूदाना : साबूदाना का टिक्की, खिचड़ी अलग अलग तरह से खाया जाता है आप इसको दही के साथ खा सकते है। कुछ लोग साबूदाना की खीर भी बनाते है। 
 
4. ड्राई फ्रूट्स : ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए तोह अच्छा होता ही है साथ साथ यह आपके पेट को भी भर देता है। आप मखानों की खीर भी खा सकते है। मखानो को थोड़ा सा तळ कर उसपर नमक लगाकर भी खाया जा सकता है। 
 
5. दही : आप दही की लस्सी बनाकर पी सकते है। दही की मीठी लस्सी काफी फिलिंग होती है और गर्मियों में आपके शरीर को ठंडक भी देती है। 
 
6. फल : फल खाना व्रत में बहुत जरुरी है। फल आपके शरीर के लिए बहुत अच्छे होते है और यह आपकी पाचन शक्ति को भी ठीक रखते है। 
 
इन् चीजों के साथ साथ आपको ध्यान रखना चाहिए की आप तला हुआ कम खाये. तले हुए खाने से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। व्रत के दौरान आप वर्कआउट और जिम भी न जाए। कुछ दिन के लिए अपने शरीर को आराम दे। 
 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.