5 फल जो आपको वेट लॉस के दौरान नहीं खाने चाहिए

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

फलों का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। डॉक्टर भी कहते है की आप रोज़ अपने खाने में फलो को खाये और कई बीमारियों से अपने आप को दूर रखे। लेकिन कुछ लोग जो वेट लॉस कर रहे होते है उन्हें ध्यान रखना होता है कुछ फलो को अपने आहार से दूर रखने के लिए। जी हां कुछ फल आपका वजन कम करने के बजाय उनको बढ़ा देते है। 
 
सबसे पहले आपको बता दे की वेट लॉस की जर्नी लम्बी होती है। ऐसा नहीं होता की आपने आज शुरू किया और कल वजन कम हो जाएगा। इसमें आपको भरपूर पेशेंस दिखाना होता है और हेअल्थी डाइट का ध्यान रखना होता है। चलिए अब आप को बताते है 5 ऐसे फल जो आपका वजन बढ़ाते है और यदि आपको वजन कम करना है तो इन्हे नहीं खाना चाहिए। 
 
1. केला 
यह ऐसा फल है जो आमतौर पर उन लोगों को खाने को दिया जाता है जो काफी पतले होते है और जिन्हे अपना वजन बढ़ाना होता। है एक केले में 150 कैलोरीज होती है यानी की 37.5 ग्राम्स कार्बोहाइड्रेट्स। अगर आप दिन में दो तीन केले खाते  है तो आपका वजन बढ़ सकता है। लेकिन रोज़ एक केला आपके शरीर के लिए लाभदायक होता हैं। 
 
 
2. आम 
आम और अनानास ऐसे फल होते है जिनमे काफी कैलोरीज होती है और आपके वेट लॉस प्लान को पूरी तरह से यह ख़राब कर सकते हैं। आम में इतना मिठास होती है जितना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ लोग आम का शेक बनाकर पीते है , उसका रोज़ सेवन करने से वजन काफी तेजी से बढ़ता है। 
 
3. अंगूर 
जी हाँ अंगूर भी इसी लिस्ट में शामिल है। वैसे अंगूर आपके शरीर के लिए काफी अच्छे होते है लेकिन इनमे इतना शुगर और फैट होता है , इसलिए अगर वेट लॉस  के दौरान इन्हे खाया जाए तोह यह उल्टा काम कर सकते हैं। 100 ग्राम अंगूर में 67 कैलोरीज होती है और 16 ग्राम शुगर। इसका मतलब अगर आप रोज़ अंगूर खाएंगे तो वजन  कम नहीं बल्कि बढ़ेगा। 
 
4. एवोकाडो 
 एवोकाडो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन यह भी हाई कैलोरी फल है। 100 ग्राम एवोकाडो में 160 कैलोरीज होती है। इसलिए इस फल को सही मात्रा में खाना चाहिए। नाप तोल कर खाने में कोई हर्ज़ नहीं है। परन्तु अगर आप रोज़ ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करेंगे तोह वजन बढ़ेगा ही बढ़ेगा। 
 
5. ड्राई फ्रूट्स 
किशमिश और सूखा आलू बुखारे  को जब आप डाइटिंग पर हो तब नहीं खाना चाहिए। इनमे पानी बिलकुल नहीं होता और इस वजह से इनका सेवन करने से वजन बढ़ता है। डाइटिंग करते हुए लोग इस वजह से इनसे दूर रहते है। 
 
मुख्य रूप से इन सभी फलो को अगर आप सही मात्रा में खाये तो यह आपके लिए लाभदयक है लेकिन अगर इनका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाएगा तो आपके वजन बढ़ने के चान्सेस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.