आज शाम 6 बजे होगा केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली में लगा नेताओं का जमावड़ा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 7, 2021

नई दिल्ली, 7 जुलाई


आज शाम होने वाले केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के मद्देनजर दिल्ली में आज सत्तारूढ़ दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इस मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत कई नए नेताओं को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावना है। ज्ञात हो कि आज शाम 6 बजे होगा केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस मंत्रिपरिषद के विस्तार के साथ वर्तमान के की मंत्रियों की छुट्टी भी होने की संभावना है। आज के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में सबसे अहम बात नीतीश कुमार के पार्टी जदयू का केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना है। 


केंद्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मीनाक्षी लेखी, सर्बानंद सोनोवाल, पुरुषोत्तम रूपाला, निसिथ प्रमाणिक, आरसीपी सिंह, पशुपति पारस जैसे बड़े नेता 7, लोक कल्याण मार्ग पर हो रहे बैठक में मौजूद हैं। इसके अलावे हाल ही में कॉंग्रेस पार्टी से भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) में शामिल हुए मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के भाजपा नेता नारायण राणे का भी मंत्री बनना लगभग तय है। 


साथ ही पशुपति पारस जो हाल ही में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा ) के अध्यक्ष बने हैं, को भी केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में स्थान मिलने की संभावना है। अमित शाह के साथ उनकी मौजूदगी इस बात की तरफ साफ इशारा कर रही है। ज्ञात हो कि रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद लोजपा पार्टी के शीर्ष पर बैठने के लिए हुए संघर्ष में चिराग पासवान को पस्त करके पशुपति पारस पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं। हालांकि चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस की नियुक्ति को अवैध बताते हुए कोर्ट जाने की धमकी दी है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.