गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ उज्जैन का दीपोत्सव

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 2, 2022

उज्जैन, 2 मार्च ( न्यूज हेल्पलाइन )     मंगलवार को महाशिवरात्रि Ujjain Mahakal 2022 Maha shivratri :  परहर ओर बम बम लहरी की धुन से माहौल शिवमय बना हुआ था। बाबा की नगरी उज्जैन ने इस महापर्व पर 21 लाख दीपों से जगमगाकर एक रिकॉर्ड बनाया। आपको बता दें इसके पहले रामनगरी में ये रिकार्ड बन चुका है।
 
उज्जैन के पांच घाटों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। 6222 ब्लॉक में दीये रखे गए थे। शाम 6.35 से 7 के बीच करीब 12 हजार से अधिक लोगों ने दीये जलाए। शाम 7 बजे क्षेत्र की लाइट बंद कर ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की गई। 
 
इस रिकार्ड में रामघाट पर 11 लाख, बाबा महाकाल के प्रांगड़ समेत आसपास 9 लाख दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया। वहीं इस खास मौके पर सीएम शिवराज सपत्नीक साधना सिंह के साथ मौजूद रहे। बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव की शुरूआत हुई। एक साथ 21 लाख दीपक जलते ही उज्जैन ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया। उसके बाद सीएम शिवराज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट लिया।
 
सायरन बजने के बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू किए थे। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। यहां पांच ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। रामघाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही। महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए।  यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा भी कर दी है।
 
इधर महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर तक जो आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच गया था वह रात तक और बढ़ गया। शाम को मुख्यममंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन पहुंचे। महाकाल दर्शन कर उन्होंने महाकाल मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। सीएम शिवराज ने कहा कि उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार का कार्य पूर्ण होने पर भव्य, दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप सामने आएगा। मंदिर परिसर के विस्तार में श्रद्धालुओं को सुविधा भी पहले से ज्यादा मिलेगी। महाकाल से प्रार्थना है कि हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। रात आठ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार करीब साढ़े चार लाख लोग दर्शन कर चुके थे। दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।  
 
इस दौरान शिव की भक्ति में लीन सीएम शिवराज ने कहा कि हर साल इसी तरह महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। गुड़ी पड़वा पर उज्जैन शहर का जन्मोत्सव मनेगा। साथ ही सीएम शिवराज ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना की।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.