मुंबई, 22 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। TMC नेता इदरीस अली का है। इसमें वह सफेद कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। कुर्ते पर लिखा है, मैं पुरुष हूं, इसलिए CBI और ED जैसी एजेंसियां मुझे छू भी नहीं सकती हैं। इदरीस ने नाम लिए बिना बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधा। TMC ने शुभेंदु अधिकारी को इस मुद्दे पर जमकर घेरा। TMC ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, बीजेपी के 56 इंच की छाती वाले मॉडल का आज भंडाफोड़ हुआ है। इसके बाद पार्टी सांसद लॉकेट चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शुभेंदु कह रहे थे कि मैं हर महिला की आंखों में मां दुर्गा को देखता हूं।
दरअसल, भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया था। इसे सचिवालय चलो मार्च (नबन्ना चलो मार्च) नाम दिया गया है। इसके लिए दो दिन पहले से ही पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से भाजपा कार्यकर्ता और नेता ट्रेन और बसों से कोलकाता पहुंच रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शन के खिलाफ सख्ती दिखाई। भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों में ही पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं ट्रेन और बसों से आने वाले कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल पर ही पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध भी हुआ। तो वही पश्चित बंगाल के नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने नबन्ना चलो रैली के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके वीडियो भी सामने आए थे। जब महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें हिरासत में लेनी की कोशिश की, तो बीजेपी नेता भड़क गए। उन्होंने कहा कि 'मुझे मत छुओ, आप एक महिला हैं। मेरे शरीर को मत छुइए, अपने पुरुष सहयोगियों को बुलाओ।'