दिल्ली में पकड़ा गया आतंकवादी 10 साल से रह रहा था देश में, कर चुका था शादी: डीसीपी दिल्ली पुलिस

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 12, 2021

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)     कल 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से मोहम्मद असरफ नाम के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये गए हैं। कल से लेकर आज तक दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा उक्त आतंकवादी से पूछताछ कर रही थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने आतंकवादी से पूछताछ के आधार पर आज उस आतंकवादी के बारे में जानकारी दी।

प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद असरफ को गिरफ्तार किया था। वह भारतीय पहचान का उपयोग करते हुए एक दशक से अधिक समय से भारत में हैं। प्रारंभिक जांच में स्लीपर सेल के रूप में उसकी संलिप्तता का पता चला, जो भारत में रहकर विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देता और फिर चुप जाता था।

डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने आगे बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी ने जम्मू-कश्मीर समेत देश में कई आतंकवादी गतिविधियों में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया है। हाल ही में, उसे एक आतंकी गतिविधि को अंजाम देने का काम सौंपा गया था, उसे उस जगह का अब तक उल्लेख नहीं किया गया था। हम उसके देश में अन्य सहयोगियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। 

स्पेशल सेल के डीसीपी ने आगे बताया कि आतंकी ने अपने भारत प्रवास के दौरान कई फर्जी आईडी बनवा रखे थे। उसने बिहार में भारतीय पहचान हासिल की थी। एक आईडी में उसका नाम अहमद नूरी भी है। यहां तक कि उसने भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर ली थी और उसके द्वारा कई बार थाईलैंड और सऊदी अरब की यात्रा भी कर चुका था। अपने दस्तावेजों और भारतीय नागरिकता की वैधता के लिए आतंकी ने गाजियाबाद में एक भारतीय महिला से शादी तक कर ली थी। 

आतंकी के भारत प्रवेश के बारे में बताते हुए डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि उसे पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। बांग्लादेश के रास्ते सिलीगुड़ी सीमा के माध्यम से उसे भारत भेजा गया था। नसीर नाम के पाकिस्तानी हैंडलर ने उसे भारत में आतंकवादी अभियान चलाने के लिए भेजा था। आखिरी में दिल्ली और उसके आसपास 'पीर मौलाना' का वेश बना कर रह रहा था। 

प्रमोद कुशवाहा ने अंत में बताया कि गिरफ्तार आतंकी के बारे में पता चला है कि पूर्व में भी वह आतंकी गतिविधियों में शामिल था। अपने पाक आईएसआई हैंडलर पर वह विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देता था। इस आतंकी को गिरफ्तार कर हमने एक बड़े आतंकी साजिश को टाल दिया है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.