बिहार के बेतिया में मिली सकरमाउथ कैटफिश, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

Photo Source :

Posted On:Monday, November 14, 2022

मुंबई, 14 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार के बेतिया में सकरमाउथ कैटफिश मछली को लेकर काफी चर्चा है। यह दुर्लभ मछली बीते दिन नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढढ़वा पंचायत के दूधियावा गांव के बॉर्डर पर स्थित रोहुआ नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरे को मिली। बताया जा रहा है कि मछुआरे ने जैसे ही नदी में जाल फेंका तो जाल में एक अजीबो-गरीब मछली फंस गया। यह देखते ही मछुआरे चौंक गए और मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मछुआरा बिकाऊ चौधरी मछली को अपने घर ले गया। जब लोगों ने मछली के बारे में गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि इस मछली का नाम सकरमाउथ कैटफीश है। मछुआरे ने मछली को अपने घर में सुरक्षित रखा हुआ है।

जनकारों का कहना है कि यह सकर माउथ कैटफिश मछली खासकर साउथ अमेरिका के अमेजन नदी और समुद्र में पाए जाते हैं। यह दुर्लभ प्रजाति की मछली है। यह मछली गहरे पानी की जगह नदी के किनारे किसी पत्थर से या किसी पेड पौधे से चिपक कर रहता है। यह पानी में तैरने के जगह किसी एक जगह स्थिर रहता है। जलीय जीव मामलों के जानकारों का कहना है कि सकरमाउथ कैटफिश का मुख्य भोजन गंदा पदार्थ, काई या मच्छर है। यदि इस मछली को किसी गंदे पानी के टैंक में रख दिया जाए तो यह काई और गंदगी को साफ कर सकता है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.