सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन, परिवार ने जताया हत्या की साजिश का शक

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 23, 2022

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट का सोमवार रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया, लेकिन उनके परिवार ने हत्या की साजिश का शक जताया है। सोनाली की बहन ने बताया, 'परसों ही बात हुई थी। वह बिल्कुल ठीक थी और अपने फार्म हाउस पर थी, लेकिन मां से बात करते हुए उसने कहा कि उसे अपना शरीर ठीक नहीं लगता। जैसे किसी ने कुछ कराया हो। कुछ गड़बड़ लग रही है। कल शाम को भी मां से सोनाली की इसी टॉपिक पर बात हुई। तब भी उसने कहा कि कोई साजिश रची जा रही है। सुबह मैसेज आया कि उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।' सोनाली की जेठानी मनोज फोगाट ने बताया कि परसों वह घर आई थी। यहीं से वह किसी काम के सिलसिले में मुंबई और गोवा के लिए निकली थी। 

सोनाली की मौत की जानकारी मिलते ही भाई वतन ढाका और परिवार के अन्य सदस्य गोवा के लिए रवाना हो गए। कल हरियाणा के हिसार जिले के सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोनाली 22 से 25 तक गोवा टूर पर थीं। सोनाली की मौत की पुष्टि उसके भाई वतन ढाका ने ही की थी। सोनाली की एक बेटी है और उसकी पति संजय फोगाट की 2016 में रहस्यमय परिस्थतियों में मौत हो गई थी। वहीं टिक टॉक स्टार, बिग बॉस फेम सोनाली की इस मौत से उनके फैन्स स्तब्ध हैं।

आपको बता दे सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी थीं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी। सोनाली ने आदमपुर सीट से भाजपा की टिकट पर 2019 में विधानसभा लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। इसके बाद सोनाली आदमपुर में सक्रिय रहीं। सोनाली को कुलदीप बिश्नोई ने हराया था। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनाली के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ। साथ ही आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने ट्वीट कर, सोनाली की मौत की जांच की मांग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.