अयोध्या के 11 मंदिरों से निकली राम बारात, भगवान राम का माता सीता से होगा विवाह

Photo Source :

Posted On:Monday, November 28, 2022

मुंबई, 28 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अयोध्या में आज भगवान राम का माता सीता से विवाह होगा। भगवान राम की बारात इस समय विअहुति भवन से निकल चुकी है। शाम को राजा दशरथ के घर पहुंचेगी। खुद महंत राजा दशरथ बने हैं। बारात धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही है। इस बारात में 11 मंदिरों के संत-महंत शामिल हैं। बारात निकलने से पहले भगवान राम समेत राम चारों भाइयों का पूजन किया गया। अयोध्या के लोग श्रीराम के बाराती बने हैं। रात में मंदिरों में सीता और राम की शादी होगी। इसलिए मंदिर दुल्हन की तरह सजा दिए गए हैं। विदेशी पर्यटक भी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

विवाह पंचमी पर्व को सनातन संस्कृति में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जनकनंदनी जानकी जी के साथ विवाह हुआ था। अयोध्या और नेपाल में इस दिन को उत्सव के रूप में धूम-धाम से मनाया जाता है। बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार विवाह पंचमी पर्व मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष ये पर्व 28 नवंबर 2022 यानी आज मनाया जा रहा है। शास्त्रों में बताया गया है कि विवाह पंचमी के दिन श्री राम और माता सीता की पूजा करने से दाम्पत्य जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

इस समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका से प्रिया अपने परिजनों के साथ रंगमहल में आई हुई हैं। यहां शिक्षा मत्री गुलाबो देवी न केवल राम विवाह में शामिल होंगी। बल्कि रामाबारात के साथ अयोध्या की पैदल यात्रा भी करेंगी। गुजरात से प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मभूषण कन्नू भाई टेलर और व्यवसायी दिनेश कुमार तिवारी, दिल्ली के समाजसेवी संजीव शंकर आदि अयोध्या के श्रीरामवल्लभाकुंज पहुंच चुके हैं। कोलकाता, मुंबई, पंजाब सहित देश के अनेक शहरों और यूपी के अधिकांश जिलों के भक्त भगवान के विवाह का आनंद लूटने अयोध्या में आए हुए हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.