पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 3, 2021

देहरादून, 3 जुलाई


तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के कारण उत्तराखंड में खाली हुई मुख्यमंत्री की सीट के लिए नया दावेदार मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक के बाद जिस नाम पर मुहर लगी है उसका नाम है पुष्कर सिंह धामी। ज्ञात हो कि विगत कुछ समय में उत्तराखंड राज्य ने बहुत जल्दी-जल्दी मुख्यमंत्री को बदलते हुए देखा है। इससे पूर्व कल शाम को तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक कारणों से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।   


ज्ञात हो कि तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के कारण उत्तराखंड के राजनीतिक संकट को दूर करने और खाली हुए मुख्यमंत्री की सीट को भरने के उद्देश्य से दिल्ली से केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज दोपहर उत्तराखंड पहुंच गए थे, जहां पर उन्होंने उत्तराखंड के भाजपा विधायकों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद सर्वसम्मति से पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी, हालांकि अन्य नामों पर भी चर्चा हुई। पुष्कर सिंह रावत के चयन पर भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा, “हम इस फैसले से खुश हैं। हमें एक युवा नेता मिला है। हम बेहतर अंतर से 2022 विधानसभा चुनाव जीतेंगे।”


पुष्कर सिंह रावत आज शाम 6 बजे राजभवन में एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या उन्हे मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। ज्ञात हो कि पुष्कर सिंह धामी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पुष्कर सिंह धामी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) का करीबी भी माना जाता है। पुष्कर धामी सीमांत विधानसभा क्षेत्र खटीमा से दो बार विधायक चुने गए हैं। वर्तमान में भी वे यहीं से विधायक हैं। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.