राष्ट्रपति ने देश के 8 राज्यों के राज्यपालों के तबादलें और नई नियुक्तियां की

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 6, 2021

नई दिल्ली, 6 जुलाई     आज देश के कई राज्यों के राज्य प्रमुखों के तबादलें और नियुक्तियों की घोषणा हुई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने एक अधिसूचना के द्वारा देश के कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति के बारे में बताया। अनुच्छेद 155 के तहत भारत का राष्ट्रपति राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले करता है। राज्यपाल किसी राज्य के शासन में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। वैसे तो राज्यपाल राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है मगर साथ ही वे केंद्र और राज्यों के बीच कड़ी का कार्य भी करते हैं। 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने आज राज्यपालों की नियुक्तियों में थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया है। ज्ञात हो कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के बीएस येदियुरप्पा का शासन है और विगत समय से थोड़ी अस्थिरता का शिकार है। वहीं हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मंगुभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राज्यपालों के तबदलें में मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया, जबकि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। 


ज्ञात हो कि उपरोक्त राज्यों में से कई राज्यों में आगामी कुछ समय में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, इसलिए ये नियुक्तियां आगे समय में बहुत बड़ी राजनीतिक भूमिका निभाले वाली हैं। इसलिए आज राज्यपालों के तबादलों और नियुक्तियों का राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में भी महत्ता है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.