देवेन्द्र फडणवीस को पुलिस ने लिया हिरासत में, नागपुर में ओबीसी समर्थन रैली में ले रहे थे भाग

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 26, 2021

नागपूर, 26 जून    अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस को नागपूर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विदित हो कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में भी विपक्ष के नेता है और साथ ही नागपूर उनका गृह जिला भी है।


ज्ञात हो कि आज शनिवार 26 जून को भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर पूरे महाराष्ट्र राज्य भर में चक्का जाम का आयोजन किया है। इस चक्का जाम के बारे में भाजपा की राज्य इकाईं ने पूर्व में ही घोषणा की थी। भाजपा ने दावा किया कि वह राज्य भर में 1,000 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी ओबीसी आरक्षण के समर्थन में विरोध प्रदर्शन के दौरान नागपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 


ऐसे ही एक विरोध प्रदर्शन में नागपुर में विरोध प्रदर्शन में विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने ठाणे में प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रदर्शन के कारण ठाणे को मुंबई से जोड़ने वाला सड़का मार्ग कुछ देर के लिए बाधित हो गया।


वहीं इसी मुद्दे पर पुणे में प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि सरकार ओबीसी आरक्षण को हासिल करने में नाकाम रही, जो कि समुदाय के उत्थान के लिए आवश्यक है। यदि भाजपा की ये मांगे पूरी नहीं होती है, तो पार्टी भविष्य में और भी बड़ा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बरकरार रखने में नाकाम रही है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.