पादरी जॉर्ज ने दिया विवादित बयान, भगवान खुद को असली इंसान के रूप में पेश करते हैं, शक्ति के रूप में नहीं

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 10, 2022

मुंबई,10 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया का बयान विवादों में है। उन्होंने ईसा मसीह को असली भगवान बताते हुए हिंदू धर्म में पूजी जाने वाली निराकार शक्ति को ईश्वर मानने से इनकार किया है। पोन्नैया ने कहा कि भगवान खुद को असली इंसान के रूप में पेश करते हैं, शक्ति के रूप में नहीं, इसलिए हम व्यक्ति के तौर पर भगवान को देख पाते हैं। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तमिलनाडु के कन्याकुमारी में पादरी जॉर्ज से मिले थे। यहां उन्होंने पादरी से पूछा कि जीजस क्राइस्ट ईश्वर का एक रूप हैं न? इस पर पोन्नैया ने कहा, ईसा मसीह ही असली भगवान हैं।’ मंदिर में प्रवेश से पहले चप्पल उतारने वाले एक नेता पर बयान देते हुए पादरी जॉर्ज ने कहा था कि हमारी संस्कृति में लोग चप्पलें पहनते हैं ताकि भारत माता की गंदगी हमें गंदा न कर दे। तमिलनाडु सरकार ने हमें चप्पलें दी हैं, यह भूमि खतरनाक है इससे हमें चर्मरोग हो सकता है।

जिस पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह राहुल गांधी का नफरत जोड़ो अभियान है। आज उन्होंने जॉर्ज पोन्नैया जैसे इंसान को भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर बॉय बनाया है, जिसने हिंदुओं को धमकी दी, उन्हें चुनौती दी और भारत माता के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। कांग्रेस का हिंदू-विरोधी होने का पुराना इतिहास है। तो वही कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ऑडियो में जो रिकॉर्ड किया गया है उससे इन बातों का कोई लेना-देना नहीं है। ये भाजपा का शातिरपना है, जिसकी हमें उम्मीद थी। भारत जोड़ो यात्रा के सफल लॉन्च से भाजपा परेशान हो गई है।

आपको बता दे पोन्नैया इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। पिछले साल जुलाई में पोन्नैया को मदुरई से गिरफ्तार किया गया था। अरुमनाई में 18 जुलाई को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कोरोनावायरस लॉकडाउन के समय में चर्चों के बंद होने और प्रार्थना सभाओं पर बैन को गलत बताया था। इसी बैठक में उन्होंने कहा था कि मैं लिखकर दे सकता हूं कि मोदी के आखिरी दिन दयनीय होंगे। मामला बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.