खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा, जानिए क्या हुए दाम

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 8, 2022

मुंबई, 8 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सरकार ने खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को इस बार फिर बढ़ा दिया है। कैबिनेट की बैठक में खरीफ की 14 फसलों की 17 वैरायटियो की नई MSP को मंजूरी दे दी। तिल की MSP 523 रु, तुअर और उड़द दाल की 300 रुपए बढ़ाई गई है। धान (सामान्य) की MSP पिछले साल के 1,940 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2,040 रुपए प्रति क्विंटल की गई है यानी 100 रुपए ज्यादा। बाजरा पर MSP बढ़ाकर 2250 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2350 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। इसके अलावा सोयाबीन का समर्थन मूल्य 3950 रुपए से बढ़ाकर 4300 रुपए किया गया है। MSP का बजट बढ़कर 1 लाख 26 हजार हो गया है।

आपको बता दे सरकार हर फसल सीजन से पहले सीएसीपी यानी कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेस की सिफारिश पर एमएसपी तय करती है। यदि किसी फसल की बम्पर पैदावार हुई है तो उसकी बाजार में कीमतें कम होती है, तब MSP उनके लिए फिक्स एश्योर्ड प्राइज का काम करती है। यह एक तरह से कीमतों में गिरने पर किसानों को बचाने वाली बीमा पॉलिसी की तरह काम करती है। तो वही MSP वह न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी गारंटेड मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हो। इसके पीछे तर्क यह है कि बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर असर न पड़े। उन्हें न्यूनतम कीमत मिलती रहे। 

इतने बड़े दाम - 

बाजरा 100 रूपए, रागी 201 रूपए, मक्का 92 रूपए, तुअर 300 रूपए, मूंग  480 रूपए, उड़द 300  रूपए, मूंगफली 300 रूपए, सूरजमुखी    385 रूपए, सोयाबीन 350 रूपए, तिल 523 रूपए, रामतिल 357 रूपए, कपास (मिडिल स्टेपल) 354 रूपए, कपास (लॉन्ग स्टेपल)    354 रूपए, धान (सामान्य) 100 रूपए, धान (A ग्रेड) 100 रूपए, ज्वार (हाईब्रिड) 232 रूपए, ज्वार (मालदंडी) 232 रूपए 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.