महबूबा मुफ्ती को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कहा जम्मू कश्मीर में गुंडा राज, इसे अफगानिस्तान की तरह नष्ट किया जा रहा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 8, 2023

मुंबई, 8 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। PDP नेता महबूबा मुफ्ती को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह बुधवार को जम्मू कश्मीर प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने के लिए यहां पहुंची थीं। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। महबूबा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में गुंडा राज है। इसे अफगानिस्तान की तरह नष्ट किया जा रहा है। साथ ही उनके कार्यकर्ताओं ने BJP हाय हाय के नारे भी लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रेलवे भवन से संसद तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। महबूबा ने कहा कि हम विपक्षी दलों और सत्तारूढ़ भाजपा को जम्मू कश्मीर की जनता के दुखों के बारे में बताने के लिए आए हैं। अगर हम संसद नहीं जा सकते हैं, तो मुझे आश्चर्य है कि हमें कहां जाना चाहिए। क्या सरकार चाहती है कि हम संयुक्त राष्ट्र में अपनी शिकायतों का हल निकलवाएं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में कानून का कोई राज नहीं है। हम अपने दिल की बात कहने के लिए दिल्ली आए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि यहां भी आम जनता की आवाज दबा दी गई है।

इससे पहले ​​​​​​जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि यह विध्वंस अभियान कश्मीर को फिलिस्तीन से भी बदतर स्थिति में बदल रहा है। केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर को अफगानिस्तान जैसा बनाना चाहती है। जम्मू कश्मीर के 20 जिलों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। कथित सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए अब तक कई इमारतों पर बुलडोजर चलाया गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों का भी प्रदर्शन जारी है। इस पर मंगलवार को पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा, इस अभियान में धर्म देखकर लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें से 90 से 95 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.