ममता बनर्जी का आरोप : गृह मंत्री के निर्देश पर केंद्रीय बलों ने की चार लोगों की हत्या

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

कोलकाता, 10 अप्रैल । कूचबिहार जिले के सीतलकुची में गोली लगने से चार लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों को दोषी ठहराया है। उत्तर 24 परगना के बादुरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर सीआरपीएफ के जवानों ने मतदान के लिए लाइन में खड़े लोगों को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जानती है कि वह हार रही है इसलिए साजिशन हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
 
इसके साथ ही ममता ने लोगों से अपील की कि गोली का बदला वोट देकर लेना होगा। गोली चलने की घटना पर ममता ने कहा कि सीआरपीएफ मेरी शत्रु नहीं है। मैं शुरुआत से ही कह रही हूं कि केंद्रीय गृहमंत्री साजिश कर रहे हैं। सीआरपीएफ को भाजपा के लिए काम करना पड़ रहा है। भाजपा जान गई है कि वे हारेंगे इसीलिए ना-ना तरह से अशांति फैला रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को गोली मारा जा रहा है। साधारण लोगों को मारा जा रहा है। ममता ने कहा कि जिन चार लोगों को आज गोली मारी गई है उन्होंने क्या अन्याय किया था? आम लोगों पर अत्याचार करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह सेंट्रल फोर्स को निर्देश क्यों दे रहे हैं?
 
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने कूचबिहार की घटना को लेकर प्रारंभिक तौर पर कहा है कि मजबूरन सेंट्रल फोर्स के जवानों को गोली चलानी पड़ी है। इसे लेकर ममता ने कहा कि चुनाव आयोग के दावे हास्यास्पद हैं। वे इतने लोगों को मारकर कहते हैं कि आत्मरक्षा में गोली चलाई। उन्होंने सीधे पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे पर हमला बोला, कहा कि यह आयोग की व्यवस्था की विफलता है। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.