वेल्लोर, 22 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन) केरल के थ्रीक्काकर से कांग्रेस विधायक और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष पीटी थॉमस का आज बुधवार 22 दिसंबर की सुबह 10 बजकर और 15 मिनट में वोल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। उनकी उम्र 71 वर्ष थी।
ज्ञात हो कि पीटी थॉमस पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ चल रहे थे। केरल में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक, थॉमस ने 2016 से एर्नाकुलम में थ्रीक्काकारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह 2009 से 2014 तक इडुक्की संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुके थे हाल ही में कांग्रेस की राज्य इकाई के पुनर्गठन में थॉमस को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
1950 में जन्मे थॉमस ने केरल में कांग्रेस के छात्र संगठन केरल छात्र संघ (केएसयू) के एक कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। उन्होंने अपने महत्वपूर्ण राजनीतिक जीवन के दौरान केएसयू और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर कार्य किया था। बता दें कि पीटी थॉमस एक फिजिकल एडुकेशन टीचर भी रह चुके थे। पीटी थॉमस एक पूर्व संसद सदस्य भी थे, जिन्होंने भारत के केरल में इडुक्की लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।