केजरीवाल के CAA पर दिए बयान से हिंदू शरणार्थी खफा, आवास के सामने किया विरोध प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 14, 2024

मुंबई, 14 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केजरीवाल के CAA पर दिए बयान से हिंदू शरणार्थी खफा हैं। उन्होंने उनके आवास के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें महिलाएं और बच्चों ने भी नारे लगाए। सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनके आवास के पहले रोक रखा था। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट किया जिसमे लिखा, आज कुछ पाकिस्तानियों ने मेरे घर के सामने प्रदर्शन और हुड़दंग किया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूरा सम्मान और संरक्षण दिया। बीजेपी ने इनका पूरा समर्थन किया। बीजेपी मुझसे नफरत करते-करते पाकिस्तानियों के साथ खड़ी हो गई, भारत के साथ गद्दारी करने लगी। इस CAA के बाद ये पाकिस्तानी पूरे देश में फैल जाएंगे और इसी तरह हमारे ही मुल्क के लोगों को इस तरह हड़काएंगे और हुड़दंग करेंगे। केजरीवाल ने आगे कहा, पार्टीशन के वक्त जो माइग्रेशन हुआ था, उससे भी बड़ा माइग्रेशन होगा। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में 3 से 4 करोड़ अल्पसंख्यक रहते हैं। भारत की नागरिकता उनका सपना और भारत ने दरवाजा खोल दिया तो वो यहां आएंगे। तब आप क्या करेंगे। गृहमंत्री कह रहे हैं। 2014 से पहले आ चुके लोगों को बसाया जाएगा। क्या अभी आना बंद हो गया है? 2014 से पहले इन लोगों में डर था कि पकड़े गए तो घुसपैठिए हैं, जेल में डाल दिया जाएगा। इतने दरवाजे खोल रहे हैं, इसके बाद इतनी भारी संख्या में लोग आने वाले हैं कि कल्पना करना मुश्किल है। 

उन्होंने आगे कहा, अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को लाकर उन्हें नौकरी दोगे, उनके राशन कार्ड बनाओगे। पाकिस्तान के लोगों ने टैक्स नहीं दिया। यहां के लोगों ने दिया है। यहां के लोगों के टैक्स के पैसे से आप उन लोगों को बसाना चाहते हो, मुझे यह मंजूर नहीं है। लोगों से पूछता हूं कि अगर आप सड़क के उस पार पाकिस्तान से आए लोगों की झुग्गियां बसा दी गईं तो ये आपको मंजूर होगा। क्या आपकी बहू-बेटियां सुरक्षित होंगी। आप खुद को सुरक्षित महसूस करोगे। क्या देश सुरक्षित रहेगा। ऐसे कई लोगों को पाकिस्तान ही भेज देगा। कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो जाएगी। कनाडा ने अपने दरवाजे खोले, विकसित देश था और आज हालत खराब है। अब वो इमिग्रेशन रोक रहे हैं। US में रोका जा रहा है। पूरी दुनिया का हाल है। हमारे देश में पिछले 10 साल में 11 लाख उद्योगपतियों ने भारत छोड़ा, केंद्र की नीतियों और अत्याचार की वजह से देश छोड़ा। ये अमीर हैं, ये व्यापार खोलेंगे, फैक्ट्री लगाएंगे और रोजगार देंगे। इन्हें आप लाइए। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.