मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले गिफ्ट की होगी नीलामी, कोई भी खरीद सकता है, जानिए कैसे खरीदे

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 28, 2022

मुंबई, 28 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले गिफ्ट की नीलामी की जा रही है। सैकड़ों गिफ्ट ऑनलाइन नीलामी के लिए रखे गए हैं। इनकी कीमत 11000 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक है। नीलामी में गहलोत को गिफ्ट में मिले दो बुलडोजर के मॉडल को भी रखा गया है। दोनों बुलडोजर मॉडल की बेस प्राइस एक लाख रुपए रखी गई है। बुलडोजर के अलावा भगवान की मूर्तियां और फोटो, गांधीजी के मोमेंटो, तलवारें सहित कई तरह के गिफ्ट नीलामी में रखे गए हैं। गिफ्ट की बिक्री का पैसा मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगा। गहलोत इससे पहले भी उन्हें मिले गिफ्ट की नीलामी करते रहे हैं। इस बार 250 से ज्यादा गिफ्ट ऑनलाइन नीलामी में रखे हैं। 50 गिफ्ट की कीमत एक-एक लाख रुपए रखी गई है। इनमें बुलडोजर, राजस्थान हाईकोर्ट, गणेशजी, लक्ष्मीजी की प्लेक, महात्मा गांधी का बुत, गोल्डन गणेशजी के माेमेंटो शामिल हैं। गणेशजी, हनुमानजी, लक्ष्मी, सरस्वती के साथ अलग-अलग प्लेक और फोटो फ्रेम भी इसमें शामिल हैं।

नीलामी में चरखे के मॉडल की बेस प्राइस 5000 से 50 हजार रुपए तक रखी गई है। ससंद भवन के मॉडल की बेस प्राइस 50 हजार रखी गई है। राजीव गांधी की फोटो का मोमेंटो, चांदी की कटौरी का बेस प्राइस भी 50 हजार है। सोने की मूठ वाली तलवार भी नीलामी में 50 हजार में रखी है। सोने की कुल्हाड़ी, गदा, महात्मा गांधी, डॉ. अंबेडकर की फोटो वाला मोमेंटो भी इसी कीमत में नीलामी के लिए रखे हैं। CM को मिले गिफ्ट की ऑनलाइन नीलामी में खरीद शुरू हो गई है। नीलामी में बछड़े के साथ गाय का मामेंटो एक लाख रुपए में, जबकि मार्बल के गणेशजी की मूर्ति 50 हजार में नीलाम हुई है। यह बेस प्राइस पर ही नीलाम हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सितंबर अंत में 1300 से ज्यादा गिफ्ट नीलामी में रखे थे। इस नीलामी में मिले पैसे को गंगा सफाई अभियान में लगाया जाएगा। पीएम को मिले कई गिफ्ट तो करोड़ों में नीलाम हुए थे। सबसे महंगा ओलिंपिक गोल्ड विजेता नीरज चौपड़ा का गिफ्ट किया हुआ भाला 1.50 करोड़ में नीलाम हुआ था। ओलिंपियन भवानी देवी की तलवार एक करोड़ में और कृष्णा नागर का बैडमिंटन रैकेट 80 लाख में नीलाम हुआ था। खिलाड़ियों के गिफ्ट 50 लाख तक में नीलाम हुए थे। इसके अलावा पीएम मोदी की कई फोटो चार लाख रुपए में नीलाम हुए थे।

मोमेंटो और गिफ्ट नीलाम करने के लिए अलग से वेबसाइट बनाई गई है। https://rajcmmementos.com पर जाकर कोई भी नीलामी में रखे गए गिफ्ट को देख और खरीद सकता है। ऑनलाइन पेमेंट करके इन्हें खरीदा जा सकता है।
 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.