पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य की स्थिति स्थिर, कोरोना का चल रहा है इलाज

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 27, 2021

कोलकाता, 27 मई| कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का इलाज करवा रहे पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के स्वास्थ्य की स्थिति अब स्थाई है। अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार उन्हें सामान्य रूप से मुह से भोजन कराया जा रहा है, और बाकी क्रियाएं भी नॉर्मल है। मगर अभी भी सांस लेने में उन्हें थोड़ी सी तकलीफ हो रही है और वे हल्की नींद में हैं। हालांकि अस्पताल के डाक्टर्स उनके सांस की तकलीफ के समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
 
 
 
पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य स्थिति पर बात करते हुए अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि वे वर्तमान में सचेत और सतर्क हैं। उनका ऑक्सीजन लेबल 92 प्रतिशत है और उनका रक्तचाप भी स्थिर है और उनकी हृदय गति 54 प्रति मिनट है। उन्हें BiPAP मशीन के सहायता से ऑक्सीजन पर रखा गया है। उन्हें अभी भी 4 लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता है। डॉक्टर पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति के अनुसार लगातार रेमडेसिविर और अन्य सहायक उपायों का इंजेक्शन दे रहे हैं और चिकित्सा कर रहे हैं।
 
 
 
1 मार्च 1944 जन्मे बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य जोकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) CPI(M) के वरिष्ट नेता हैं, उन्होंने सल 2000 से लेकर साल 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद संभाला है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.