संतकबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 1, 2021

उत्तरप्रदेश, 1 जुलाई


संतकबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे बुधवार को देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्ष के थे। शरद त्रिपाठी के पिता रमापति राम त्रिपाठी देवरिया से भाजपा सांसद हैं। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शरद त्रिपाठी के निधन से शोक की लहर है। भाजपा के तमाम नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। 

भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। उनका पैतृक निवास खजनी तहसील क्षेत्र में पड़ता है। शहर क्षेत्र के धर्मशाला इलाके में परिवार के साथ रहते थे तबीयत खराब होने के बाद पूर्व सांसद को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

शरद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शरद त्रिपाठी वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र से जीता था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही उनका संतकबीरनगर के मेंहदावल सीट से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल से विवाद हो गया था।

कलेक्ट्रेट सभागार में तत्कालीन सांसद और विधायक के बीच मारपीट हुई थी। यह मामला तब काफी चर्चा में रहा था। इस घटना के बाद ही शरद को संतकबीरनगर से टिकट नहीं मिला, लेकिन पार्टी ने उनके पिता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया से चुनाव मैदान में उतारा। वह देवरिया से सांसद हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.