दिल्ली में कोरोना के तीन गुना केस बढ़े, केजरीवाल ने कहा घबराएं नहीं, पूरी तैयारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 31, 2023

मुंबई, 31 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। संक्रमण से 5 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 15 हजार 208 हो गए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में यह संख्या 3,095 रही। अभी तक देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 30 हजार 862 हो गया है। वहीं, बुधवार को महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो, हिमाचल में एक और केरल में आठ लोगों की मौत हुई थी। हेल्थ मिनिस्ट्री के शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.71 प्रतिशत है। वहीं, दिल्ली में पिछले 1 हफ्ते में 3 गुना केस बढ़े हैं। यहां एक हफ्ते पहले हर रोज करीब 100 केस मिल रहे थे। 29 मार्च को 300 मरीज संक्रमित पाए गए जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी। आपको बता दे, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को देश के कुल नए मामलों के 70% केस आए हैं। केरल में 686, महाराष्ट्र में 483, गुजरात में 401, दिल्ली में 300 और हिमाचल में 255 नए संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में 3 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में 2, जबकि हिमाचल प्रदेश में 1 व्यक्ति ने जान गंवाई। केरल और गुजरात में बुधवार को किसी की मौत नहीं हुई।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 15 मार्च को डेली एक्टिव केस सिर्फ 42 थे। यह बढ़कर 30 मार्च को 295 हो गए। अचानक आई इस तेजी को लेकर हम सर्तक हैं। राजधानी में कुल एक्टिव केस 932 हैं। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में 6 राज्यों के बारे में बताया गया है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक शामिल हैं। हालांकि भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के अस्पताल कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.