अगले 15 दिनों में राज्यों को 192 लाख वैक्सीन भेजेगी केन्द्र सरकार -

Photo Source :

Posted On:Friday, May 14, 2021

 नई दिल्ली, 14 मई। केन्द्र सरकार अगले 15 दिनों में राज्यों को 192 लाख वैक्सीन की डोज भेजेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वैक्सीन के ये डोज 16 मई से 31 मई तक भेजे जाएंगे। राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में भेजी जाने वाली कुल 192 लाख डोज में 162.5 लाख डोज कोविशील्ड के और 29.49 लाख डोज कोवैक्सीन के शामिल हैं। यह सारी डोज राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों को निशुल्क भेजी जाएंगी। 
 
 मंत्रालय के अनुसार केन्द्र सरकार ने राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को अबतक 18 करोड़ वैक्सीन की डोज निशुल्क भेजी है। भारत में 114 दिनों के अंदर 17 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। जबकि अमेरिका में इतने टीके लगाने में 115 दिन लगे थे और चीन में 119 दिन में इतनी संख्या में टीके लगाए गए थे। 
 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.